आगरालीक्स.. आगरा में बारिश से एक मकान की छत गिरी, मकान में रह रहा परिवार बाल बाल बच गया, जगह जगह जलभराव है। तीन दिनों में आगरा में 40 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विभाग ने दो दिन और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आगरा में रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है, दोपहर दो बजे तक बारिश हुई, इसके बाद बादल छट गए। धूप निकल आई है। मगर, बारिश से एमजी रोड से लेकर कॉलोनी में जलभराव हो गया है। शहीद नगर में एक मकान की छत गिर गई, मकान में रह रहा परिवार बाल बाल बच गया। तीन दिनों में आगरा में 40 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
पुष्पांजलि बाग दयालबाग में भरा पानी
सुबह से हो रही बारिश से पुष्पांजलि बाग दयालबाग में पानी भर गया है, कॉलोनी में रह रहे लोग घरों में कैद हो गए हैं।

Maximum Temp(oC) (Recorded on 17/08/19) 27.2
Departure from Normal(oC) -6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/08/19) 25.3
Departure from Normal(oC) 1
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 17.2
7 Day’s Forecast
19-Aug 27.0 31.0 Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm
20-Aug 27.0 32.0 Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm