आगरालीक्स.. आगरा में स्पेनिश पर्यटक से बेबी ताज में चेकिंग करते समय सुरक्षा कर्मी ने गंदी हरकत कर दी, पर्यटक के हंगामा करने और दूतावास में शिकायत करने पर सुरक्षा कर्मी को हटा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को स्पेनिश पर्यटक अपने साथी के साथ बेबी ताजमहल यानी एत्माउददौला स्मारक देखने पहुंची। यहां महिला और पुरुष पर्यटकों के प्रवेश के लिए अलग अलग लाइन लगती है, सुरक्षा कर्मी चेकिंग करने के बाद पर्यटकों को अंदर प्रवेश करने देते हैं। महिलाओं की जांच महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जाती है। मगर, सोमवार को पर्यटकों की लंबी लाइन लगी हुई थी, दोपहर 12 बजे भीड अधिक होने पर पर्यटकों को अलग अलग गेट से जाने की बाध्यता खत्म कर दी गई।
बैग आगे लटका था, सुरक्षा कर्मी ने कर दी गंदी हरकत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्पेनिश महिला पर्यटक पुरुष वाले गेट से जाने वाली, वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसकी जांच की। आरोप है कि महिला पर्यटक ने आगे की तरफ बैग लटका रखा था, सुरक्षा कर्मी ने जांच करते समय महिला पर्यटक से गंदी हरकत कर दी। इससे महिला पर्यटक सहम गई, उसे लगा कि गंदी हरकत जानबूझ कर की है, इस पर महिला पर्यटक भडक गई। उसने हंगामा कर दिया। मंगलवार को संरक्षण सहायक सुमन डोगरा को जानकारी होने पर उन्होंने सुरक्षाकर्मी हरिओम को हटा दिया है।
महिला
फाइल फोटो