आगरालीक्स.. आगरा में वाटरवक्स्र पर जाम में नहीं फसेंगे, वाटरवक्र्स से रामबाग के बीच यमुना पर बना तीसरा पुल चालू हो गया। मंगलवार से तीसरे पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।
आगरा से दिल्ली के बीच नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए यमुना पर नेशनल हाईवे अर्थारिटी ने तीसरा पुल बनाया है। यह पुल वाटरवक्र्स से रामबाग के बीच में बनाया गया है, इसे मंगलवार से चालू कर दिया गया। अब वाटरवक्र्स से रामबाग के बीच में यमुना पर तीन पुल बन गए हैं। जिन वाहन चालकों को सीधे पुल से जाना है और रामबाग से वाटरवक्र्स के लिए आना है, वे जवाहर और दूसरे पुल के बीच में बने तीसरे पुल से आ जा सकेंगे।