आगरालीक्स.. आगरा में पीएनजी लाइन में लीकेज के बाद भडकी आग, कंप्रेशर और सिलिंडर फटने से हुए धमाके, लोग दहशत में आए। रास्ता रोकने के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
आगरा में बुधवार शाम चार बजे दयालबाग 100 फुटा रोड पर दुबे गैस एजेंसी एलोरा एन्क्लेव के बाहर अंडरग्राउंड पीएनजी लाइन में लीकेज हो गई। यहां छोले कुल्चे की ढकेल पर जल रहे चूल्हे से पीएनजी लीकेज के चलते आग लग गई, लाग की लपटें जमीन से उठने लगी।
कार वर्कशाप में भडकी आग
अंडरग्राउंड पीएनजी लाइन से आग फैलने लगी, आग दुबे गैस एजेंसी तक पहुंच गई, जिस बिल्डिंग में दुबे गैस एजेंसी है उसके बेसमेंट में पांच दुकानें हैं, इसमें से नगला पदी निवासी अशोक कुमार की कार वर्कशाप भी है, पीएनजी लीकेज से कार की वर्कशाप में आग लग गई।
तेज धमाकों से दहशत में आए लोग
कार वर्कशाप में आग लगने के बाद लोग दहशत में आ गए। एक के बाद एक पहले कम्प्रेशर और उसके बाद सिलिंग फटने से तेज धमाके हुए। पुलिस ने रास्ता रोक दिया, गैस एजेंसी में आग न लग जाए, इससे पहले ही आग पर काबू करने के प्रयास किए जाने लगे। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।