आगरालीक्स ..आगरा के निवेशकों को बडा झटका, शेयर बाजार में बडी गिरावट से आगरा के निवेशकों को बडा नुकसान हुआ है, देश भर में एक ही दिन में निवेशकों के 2.55 लाख करोड डूब गए हैं।
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और शेयरों में बडी गिरावट दर्ज की गई, आगरा के निवेशकों की नजर सेंसेक्स पर टिकी रहीं। सेंसेक्स 769.88 अंकों की गिरावट के बाद 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ
निफ्टी 225.40 अंकों की गिरावट के बाद 10,797.90 के स्तर पर बंद हुआ है।
इनमें आई गिरावट
टीसीएस का शेयर 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, बजाज ऑटो का शेयर 0.70 फीसदी, यस बैंक का शेयर 1.18 फीसदी, कोटक महिंद्रा का शेयर 1.21 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.33 फीसदी, आईटीसी का शेयर 1.65 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 2.19 फीसदी, एशियन पेंट्स का शेयर 2.30 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 2.49 फीसदी, एम एमड एम का शेयर 2.60 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 2.63 फीसदी, भारती एयरटेल का शेयर 2.78 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 2.89 फीसदी, एनटीपीसी का शेयर 3.04 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 3.34 फीसदी, रिलायंस का शेयर 3.40 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 3.51 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 3.67 फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 3.89 फीसदी, टाटा स्टील का शेयर 3.93 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।