आगरालीक्स.. आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ कलक्ट्रेट पहुंचे, यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की, अब वे होटल क्लार्क शिराज में हिंदुस्तान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
आगरा में शनिवार दोपहर 12. 30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर पहुंचे, यहां से वे सीधे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां एनआईसी में ग्रह मंत्री की वीडियो कांफेंसिंग में शामिल हुए, करीब एक घंटे तक वे कलक्ट्रेट परिसर में रहे। अब कलक्ट्रेट से होटल क्लार्क शिराज पहुंच गया है, वहां वे हिंदुस्तान न्यूपेपर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट पर स्वागत, जिला प्रशासन अलर्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मेयर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर विजय शिवहरे ने स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है, हर जगह डयूटी लगाई गई है, क्लार्क शिराज के बाद सीएम निरीक्षण और समीक्षा कर सकते हैं, इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क है।