आगरालीक्स ..आगरा के एक बडे डॉक्टर फैमिली के डॉ अनुभव अग्रवाल पर शूटर को सुपारी देकर जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में चार्जशीट लगा दी है। इस मामले में उनकी मुश्किल बढ गई हैं।
आगरा में 15 जून को पुलिस ने डॉ अनुभव अग्रवाल को जिम ट्रेनर की हत्या के लिए सुपारी देने के मामले में अरेस्ट किया था। आरोप लगाए गए थे कि डॉ अनुभव अग्रवाल की पत्नी जिस जिम में जाती थी, वहां के जिम ट्रेनर से दोस्ती हो गई, वह उसे परेशान करने लगा। इस मामले में पुलिस ने 15 जून को डॉक्टर अनुभव अग्रवाल, शूटर सत्यवीर (पचोखरा, फिरोजाबाद), रजत उर्फ रमाकांत (न्यू सुरक्षा विहार, सदर) व दीपक (सोहल्ला, सदर) को जेल भेजा था। चारों आरोपियों को इस मुकदमे में जमानत मिल गई थी। सत्यवीर को सिकंदरा पुलिस ने पिछले दिनों दोबारा जेल भेजा है। इस बार उस पर बबलू हत्याकांड का खुलासा किया गया था।
लगाई गई चार्जशीट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगाई है। एक दर्जन पुलिस कर्मियों को मुकदमे में गवाह बनाया गया है। संजय प्लेस के जिस कैफे में डॉक्टर और शूटर की मीटिंग हुई थी उसकी फुटेज को भी साक्ष्य बनाया गया है। जिसने डॉक्टर की शूटर से मुलाकात कराई थी उसकी और शूटर की बातचीत को भी साक्ष्य बनाया गया है। इस मुकदमे में डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। शूटर सत्यवीर का आपराधिक इतिहास है।