आगरालीक्स.. आगरा में कल राम बरात पर स्कूलों की छुटटी को लेकर संशय है, स्कूलों की छुटटी की गई है, पढे पूरी खबर
आगरा में 25 सितंबर को राम बरात है, डीआईओएस रविंद्र सिंह के अनुसार राम बरात पर 25 सितंबर को अवकाश रहेगा। वहीं, 28 सितंबर को सोमवती अमावस्या को भी स्कूल बंद रहेंगे।
किन स्कूलों में छुटटी
दरअसल, पहली बार सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में राम बरात और सोमवती अमावस्था का अवकाश घोषित किया गया है। मगर, स्थानीय स्तर पर डीआईओएस ने अवकाश के आदेश जारी नहीं किए थे, इसे लेकर शिक्षकों ने विरोध किया। इसके बाद डीआईओएस ने 25 और 28 सितंबर की छुटटी के आदेश जारी किए हैं। मगर, ये आदेश माध्यमिक स्कूल के शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों पर लागू होगा। विद्यालय खुले मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मगर, कान्वेंट और मिशनरी स्कूल भी बंद रहेंगे, इसके लिए कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
