Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Jaya Kishori Shri Madbhagwat Katha Agra: Motivate your child for good habits
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Jaya Kishori Shri Madbhagwat Katha Agra: Motivate your child for good habits

121

आगरालीक्स.. आगरा में कथावाचक जया किशोरी ने कहा कि बच्चों को सिर्फ कक्षा में प्रथम आने के लिए ही नहीं अच्छे कर्म और दूसरों की मदद के लिए भी प्रेरित करें। जब माता-पिता साथ नहीं होते तब उनके सिखाए संस्कार बच्चों को मुसीबत से बचाते हैं और आगे बढ़ाते हैं।कहा कि दान करना हो तो किसी सुपात्र यानि जरूरतमंद लोगों को करें। तभी पुण्य मिलेगा। महिलाओं के प्रति सम्मान भाव रखने की बात करते हुए कहा कि जब आप घरकी लक्ष्मी का आदर सम्मान करेंगे तभी घर में लक्ष्मी का वास होगा।
मंगलवार को मानों कोठी मीना बाजार परिसर गोकुल धाम बन गया। हर भक्त के मुख पर जय श्रीकृष्ण के जयकारे। उत्सव में झूमते नाचते श्रद्धालु। खुशी में बटते उपहार। हजारों भक्तों से खचाखच भरे पण्डाल में दोनों हाथों को ऊपर उठाए भक्ति में डूबे श्रद्धालु गोपी और सखा का रूप लग रहे थे। कोठी मीना बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक जया किशोरी जी ने व्यासपीठ से बैठकर आज श्रीराम व श्रीकृण्ण जन्म के साथ वामन अवतार व धर्म की कथा का वर्णन किया।

परिसर को आज विशेषरूप से गुब्बारों से सजाया गया। कथा के साथ स्वरूपों द्वारा नाट्य मंचन हर उम्र के भक्तों को आकर्षित करता नजर आया। धर्म कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भोजन, शादी, मृत्यु और सत्संग में बदली नहीं चलती। इन चीजों का फल पाने के लिए कर्म भी आपको ही करना होगा। स्वर्ग मरने पर ही मिलता है। यदि स्वर्ग चाहिए तो पुण्य कर्मों के साथ मृत्यु को तो पाना पड़ेगा। राजा बलि व वामन अवतार की कथा में कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़, तब-तब प्रभु ने अवतार लिया। नारद मुनि व युधिष्ठर के बीच चर्चा की प्रसंग कहते हुए धर्म की कथा कहते हुए घर्म के पांच लक्षण बताए। सत्य, दया, पवित्रता, संतोष और दान।

कथा में समिति के अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, विपिन बंसल, विशाल गोयल, विकास गोयल, संजीव अग्रवाल, पीके भाई, मनोज सिंघल, अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष बंसल, अर्पित मित्तल, अनूप गोयल, मोनू सिंघल, रजत अग्रवाल, नितिन जैन, रजनीश, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!