आगरालीक्स.. आगरा में 25 से 27 सितंबर तक अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें, मॉडल शॉप, बीयर शॉप बंद रखने के आदेश दिए हैं। ये आदेश राम बरात और जनकपुरी आयोजन स्थल के आस पास के क्षेत्रों के लिए हैं, जिले में अन्य जगह शराब की बिक्री पर रोक नहीं है।
डीएम एनजी रवि कुमार ने रामबारात शोभायात्रा के दिवस 25 सितम्बर को दोपहर 02 बजे से मार्गों पर स्थित- बेलनगंज, धूलियागंज, रिंग रोड, पालीवाल पार्क चौराहा, चारसूगेट व दरेसी नं0-1 की देशी शराब की दुकानें बन्द रखने के आदेश दिये हैं। इसी प्रकार बेलनगंज, धूलियागंज, रिंग रोड, घटिया, रावतपाडा, सेब का बाजार व बसन्त सिनेमा की विदेशी शराब की दुकानें, बेलनगंज, धूलियागंज, रिंग रोड, घटिया, रावतपाडा व सेब का बाजार की बीयर की दुकानें, दरेसी नं-1 की मॉडल शॉप तथ बेलनगंज व रावतपाड़ा की भांग की दुकानें बन्द रखने के आदेश दिए हैं।
26 और 27 सितम्बर को दुकानें रहेंगी बंद
डीएम एनजी रवि कुमार ने 26 और 27 सितम्बर को निर्भय नगर, देव नगर, निकट कैलाश विहार एवं आस-पास क्षेत्र में जनकपुरी आयोजन पर आबकारी व्यवसाय से सम्बन्धित दुकानें पूर्ण रूप से बन्द रखने के आदेश दिये हैं। शील बिहार, नगला बूढ़ी रोड व गैलाना रोड की देशी शराब की दुकाने, लांयस कॉलोनी व गैलाना रोड की विदेशी शराब की दुकानें, गैलाना रोड व नगला बूढ़ी रोड की बीयर शॉप एवं खन्दारी बाईपास चौराहा की मॉडल शॉप व भांग की दुकानें बन्द रहेंगी।