आगरालीक्स.. आगरा में राम बरात के जनकपुरी में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ, श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन के दर्शन के लिए भीड उमड पडी, चहुंओर श्री राम के जयकारे लगने लगे, पलक पांवडे बिछाकर लोगों ने मार्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और उनके भ्राताओं का स्वागत किया।
आगरा में बुधवार को श्री राम बरात निकली, यह गुरुवार रात को निर्भय नगर में सजाई गई जनकपुरी में पहुंची। यहां श्री राम, लक्ष्मण भरत और शत्रुधन के स्वरुपों के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड उमड पडी, सतरंगी रोशनी से नहाई जनपुरी में जयघोष के साथ जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे।