आगरालीक्स.. आगरा में सस्ती प्याज के लिए जिला प्रशासन ने प्याज विक्रय केंद्र खोले हैं, 32 रुपये किलो प्याज बिक रही है, पढे कहां बिक रही सस्ती प्याज।
आगरा में प्याज 80 रुपये किलो तक बिक चुकी है, देश भर में प्याज के दाम बढने पर सरकार ने सख्ती की, निर्यात पर रोक लगा दी। अब जिलों में प्याज विक्रय केंद्र खोले जा रहे हैं।
आगरा में खोले गए केंद्र, पहले दिन 10 कुंतल प्याज बिकी
आगरा में मंगलवार को दो प्याज विक्रय केंद्र खोले गए, पहला केंद्र सिकंदरा सब्जी मंडी में खोला गया है और दूसरा केंद्र उद्यान विभाग, संजय प्लेस में खुला है। तीसरा केंद्र बुधवार को बसई चौकी के पास खोला जाएगा। मंगलवार को दोनों केंद्रों से 32 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से प्याज बिकी, यहां पहले ही दिन एक कुंतल प्याज की बिक्री हुई है।