आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने हुक्का बार पर छापा मारा, दो हुक्का बार बंद करा दिए हैं, लाइसेंस ना दिखाने पर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में हुक्का बार खुल गए हैं, इनमें युवक और युवती हुक्का पीते हैं। इसे लेकर आगरा पुलिस और प्रशासन ने सख्ती की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में हुक्का बार पर छापा मारा गया। सूर्य नगर में क्लूज एंड कप्स के नाम से हुक्का बार संचालित मिला, इसमें तीन केबिन थे। वहीं, संजय प्लेस में एवेंजर्स के नाम से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। इसमें भी केबिन बने हुए थे।
दो हुक्का बार कराए बंद
सूर्य नगर में क्लूज एंड कप्स और संजय प्लेस में एवेंजर्स हुक्का बार के संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सके। इन दोनों को बंद करा दिया है। मीडिया से सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि हुक्का बार की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है।