आगरालीक्स… आगरा पुलिस की स्पा सेंटर पर बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने चार स्पा सेंट्रर पर मारा छापा 19 युवतियों को स्पा सेंटर से मुक्त कराया। सभी स्पा सेंटर फतेहाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में सोमवार शाम को पुलिस ने फतेहाबाद रोड के स्पा सेंटर पर छापा मारा। इससे खलबली मच गई , पुलिस टीम ने एक के बाद एक चार स्पा सेंट्रर पर कार्रवाई की ।रिलैक्स आयुर्वैदिक स्पा सेंटर रिबेल आयुर्वेदिक सेंटर सहित चार सेंटर से 19 युवतियों को मुक्त कराया इनसे पूछताछ की जा रही है।