आगरालीक्स ..आगरा में दौडते आटो में आग लग गई, आटो के आग का गोला बनने पर लोगों ने कूद कर जान बचाई। कुछ ही देर में आटो जलकर स्वाह हो गया।
सोमवार को आगरा में वाटरवक्र्स से रामबाग की तरफ सवारी लेकर आ रहे आटो में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती चली गईं। आटो के आग का गोला बनने पर ड्राइवर और सवारियों ने कूद कर जान बचाई। कुछ ही देर में आटो जलकर स्वाह हो गया।
हाईवे पर लगा जाम
आटो में आग लगने से हाईवे पर जाम लग गया, काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। आग की लपटें तेज होने से अफरा तफरी का माहौल रहा।