आगरालीक्स.. आगरा में प्रदेश का पहला बियर प्लांट खुल रहा है, यहां से प्लांट से तैयार फ्रेश बियर मिल सकेगी। यह प्लांट इसी साल दिसंबर में शुरू हो जाएगा। संजय प्लेस में दो और बियर प्लांट खोलने के लिए आवेदन किया गया है।
उत्तर प्रदेश में उन्नाव, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ में बियर प्लांट हैं, यहां से बियर आगरा आती है। इसमें पांच से 10 दिन लगते हैं।
एक हजार लीटर क्षमता का होगा बियर प्लांट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया। नई नीति के तहत कोई भी संचालक लाइसेंस लेने के बाद छोटा बियर प्लांट लगा सकता है। इसकी क्षमता एक हजार लीटर प्रतिदिन से कम होगी।
आगरा में मिला पहला लाइसेंस
बियर प्लांट के लिए आगरा में तीन आवेदन किए गए थे। इसमें से द फॉक्स रेस्टोरेंट एंड बार, दीवानी चौराहा को जिला प्रशासन ने छोटे बियर प्लांट के लिए लाइसेंस दे दिया है।
संजय प्लेस में दो और प्लांट के लिए आवेदन
छोटे बियर प्लांट के लिए पीएल पैलेस संजय प्लेस, किस्की व्हिस्की कॉसमास माल द्वारा आवेदन किया गया। आबकारी आयुक्त पी. गुरु प्रसाद ने आवेदनों की जांच के आदेश दिए। डीएम एनजी रवि कुमार से इसकी रिपोर्ट मांगी। अब लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। द फॉक्स रेस्टोरेंट एंड बार, दीवानी चौराहा के बाद अन्य दो छोटे बियर प्लांट के लिए लाइसेंस जारी किया जाना है।