आगरालीक्स ..आगरा की एक संस्था ने ताजमहल सहित शहर में पानी पीने के बाद पफेंकी जा रही प्लास्टिक की बोतल से ग्लोब आफ होप बनाया है, इसे सूरसदन पर लगाया गया है, संदेश दिया जा रहा है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें। यह प्लास्टिक कचरा शहर के लिए बडी समस्या बन चुका है।

आगरा की संस्था अनफोल्ड फाउंढेशन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलापफ अभियान चला रही है। कैंपेन के तहत तीन महीने पहले यूज्ड प्लास्टिक की बोतल से ग्लोब आफ होप बनाने का प्लान बनाया। ताजमहल सहित शहर के अलग अलग हिस्सों से यूज की हुई प्लास्टिक की बोतल जुटाई। ग्लोब का फ्रेम बनाकर इन बोतलों को उसमें िफक्स किया। इसके बाद पेंट किया। इसे सूरसदन चौराहे पर लगाया गया है।
