आगरालीक्स.. आगरा में स्पा सेंटर पर छापे के बाद भी सेक्स का धंधा बंद नहीं है, आयुष विभाग के छापे में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले, युवक अर्धनग्न मिला तो युवती तौलिया लपेट हुए थे। टीम को देख युवक युवती सहम गए, उनके पास कोई पंजीकरण नहीं था। मगर टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ जेके राना ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रीबा स्पा सेंटर फतेहाबाद रोड पर मसाज सेंटर में युवक अर्धनग्न हालत में था, युवती तौलिया लपटे हुए थे। टीम को देखते ही युवक युवती सहम गए, उनसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं था। इसके बाद आरेंज बाडी स्पा पहुंचे यहां टीम को देखते ही युवक और युवती छिप गए, टीम ने स्वाद डी स्पा सेंटर की जांच की। यहां बॉडी मसाज की जा रही थी लेकिन कोई लाइसेंस नहीं था। टीम को टीडीआई मॉल स्थित फ्रेस्को बॉडी स्पा और हर्बल हनी बॉडी स्पा बंद मिले।
26 को भेजा जा चुका है जेल
पुलिस ने सोमवार को स्पा सेंटरों पर छापे मारे थे, ताबडतोड छापे मारकर 4 स्पा सेंटर से 19 युवतियां और छह युवकों को अरेस्ट किया था, इन्हें जेल भेज दिया गया। टीम को इन सेंटर से यूज्ड कंडोम मिले थे और देह व्यापार के आरोप में जेल भेजा गया।