आगरालीक्स.. आगरा में रेडीमेड कपड़ों के शोरूम डिंपल कलेक्शन शोरूम में आग लग गई, बेसमेंट से आग की लपटें उठने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्पेक्टर न्यू आगरा के अनुसार कमला नगर सर्विस रोड पर कि तीन मंजिला डिंपल कलेक्शन शोरूम है। शोरूम में तीसरी मंजिल पर मालिक विशाल मित्तल और भाई का परिवार रहता है। रात को धुंआ उठते ही पड़ोसियों को जानकारी हो गई। पूरा परिवार बाहर निकल आया। बिजली बंद करा दी गई। पुलिस ने बताया कि इमारत की सीढ़ियों पर जगह-जगह कार्टन रखे थे। भवन में धुआं भरना शुरू हो गया था। चार दमकलों ने एक घंटे में काबू पाया।
शार्ट सर्किट से आग
पुलिस के अनुसार आग बिजली के तारों में निकली चिंगारी से लगी थी। राहत कार्य के समय पुलिस ने सर्विस रोड पर वाहनों को रोक दिया था। बिजली बंद होने के कारण पूरे इलाके में अंधेरा हो गया था।
फाइल फोटो