आगरालीक्स ..आगरा में कूडे का सही तरह से निस्तारण न करने पर 39 बडे मैरिज होम पर नगर निगम ने करीब 1.84 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया है।
जुर्माना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के तहत की गई है।
एनजीटी ने नगर निगम को बहुत अधिक मात्रा में कचरा जनरेट करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके तहत प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कूड़ा पैदा करने वाले संस्थानों को अपने कचरे का निस्तारण स्वयं करना होगा। इसके लिए या तो वह कंपोस्टिंग प्लांट लगाए या फिर निगम में पंजीकृत एंजेंसी के माध्यम से निस्तारण कराएं। पहले चरण में नगर निगम ने होटलों को नोटिस जारी किए थे। दूसरे चरण में नगर निगम की सीमा में संचालित बारातघरों को नोटिस जारी किए गए हैं। फिलहाल 39 बारातघरों पर 1.84 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता आरके राठी ने का मीडिया से कहना है कि और भी बरात घरों को चिह्नित किया जा रहा है।
इन्हें दिया गया नोटिस
जगदीश फार्म हाउस कृष्णाबाग रोड, गोपाल वाटिका मैरिज होम, लक्ष्मी मैरिज होम नगला बोधी, चौधरी वीर सिंह फार्म हाउस नगला बोधी, रमन वाटिका मैरिज होम मुगल रोड, ताज गार्डन मैरिज होम बल्केश्वर, हरियाली वाटिका घटिया आजम खां, गोपाल जी वाटिका कहरई रोड, ओके फार्म ककरैठा, शिव शंकर सेवा सदन कमला नगर, अतुल फार्म हाउस 100 फुटा रोड, प्रेम वाटिका 100 फुटा रोड, श्रीगणेश बैंकट हॉल बाईपास, राधिका पैलेस मथुरा रोड, विजय बैंकट हॉल एमजी रोड, रोज विला, रश्मि पैलेस बाईपास रोड, रजवाड़ा मैरिज होम यमुना किनारा, कमलेश वाटिका घटिया, पोरवाल वाटिका घटिया, गंगा फार्म हाउस 100 फुटा रोड, पुष्पा फार्म हाउस 100 फुटा रोड, गौरव फार्म हाउस 100 फुटा रोड, कल्याण पैलेस पचकुइयां, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन मुगल रोड, दया वाटिका राजपुर चुंगी, चौधरी गार्डन शमसाबाद रोड, शिवम विवाह स्थल महाराणा प्रताप नगर, साईं मैरिज होम महर्षि पुरम, साहिल गार्डन मारुति एन्क्लेव, दीपक पैलेस महर्षिपुरम, अग्रसेन वाटिका लोहामंडी रोड बोदला, शिव पैलेस पश्चिमपुरी, उमंग वाटिका साकेत कालोनी, श्रीकृष्ण वाटिका कोठी मीना बाजार, मधु रिसोर्ट, प्रेम वाटिका कारगिल पेट्रोल पंप, माना अनुग्रह सिकंदरा रोड, दाऊजी राम पैलेस पश्चिमपुरी रोड शामिल हैं।