आगरालीक्स ..आगरा में अपना घर छोडकर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर बुजुर्ग दंपती ने बेटे की बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, एसएसपी से मांग की है कि उन्हें उनका घर दिलवाया जाएगा, बहू के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
बुधवार को 55 वर्षीय राजकुमार शर्मा अपनी पत्नी गुड्डी शर्मा के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस को बताया कि शिवाजी नगर, शाहगंज में अपना मकान है। आठ साल पहले बेटे मोहित शर्मा की शादी की थी। बेटा भी अपनी पत्नी से घबराता है। वह भी घर से भाग गया है। बहू के मायके वालों ने उन्हें पीटा था। घर से निकाल दिया। पिछले एक माह से वह रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
अपनी कमाई से बनाया मकान
राजकुमार शर्मा ने बताया कि मकान उनका है। उन्होंने अपनी कमाई से बनाया है। वह बुढ़ापे में वृद्धाश्रम में क्यों रहे।