आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड पर ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंक कराने से दिन भार जमा लगा रहा, यह डिप्टी सीएम के आगरा आने के कारण किया क्या, ट्रैफिक पुलिस यातायात नहीं संभाल सकी। एमजी रोड पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
शुक्रवार को डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा आगरा में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने एमजी रोड पर ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में निगरानी की जाती है। इससे एमजी रोड पर लोग रेड लाइट होती ही अपनी गाडी रोक देते हैं। इससे जाम नहीं लग रहा है।
सुबह से शाम तक ब्लिंक
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के चलते एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने वीआइपी मूवमेंट का हवाला देकर सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक एमजी रोड पर पीडब्ल्यूडी चौराहे से लेकर सेंट जोंस चौराहे तक ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंक करने के निर्देश दे दिए। इसके बाद कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से एमजी रोड के ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंक कर दिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम के चलते एमजी रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक था। इससे दोपहर होते ही एमजी रोड के सभी चौराहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। रात तक लोग जाम से जूझते रहे।