आगरालीक्स.. आगरा के डॉ टंडन परिवार के विवाद मामले में सुनवाई हुई, भाई डॉ अनुराग टंडन पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी डॉ अमित टंडन की जमानत पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 नवंबर दी गई है। इसे परिवार का मामला बताते हुए समझौते के प्रयास के चलते हाईकोर्ट से डॉ अमित टंडन को अरेस्ट करने पर स्टे मिला हुआ है, इस मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, सुनवाई की अगली तिथि 28 नवंबर है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में 6 सितंबर को डॉक्टर अनुराग टंडन पर हमला हुआ था।
जेल भेजा कर्मचारी राहुल
पुलिस ने आरोपित राहुल को अमहदाबाद से अरेस्ट किया है, कर्मचारी राहुल के बयान ने पुलिस को हैरानी में डाल दिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे डेढ़ करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया गया था। उससे कहा गया था कि वह अपने बयान में यह बोलेगा कि सरिया से प्रहार उसने किया था। ऐसा करने पर उसकी जमानत पर पूरा खर्चा वह उठाएंगे। उसे आजीवन वेतन दिया जाएगा। डेढ़ करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। वह घबरा गया। उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।
उधर, विवेचक अमित कुमार ने डॉक्टर अनुराग टंडन के बयान दर्ज किए। पूर्व विवेचक ने उनके बयानों में भी हेराफेरी कर दी थी। डॉक्टर अनुराग ने अपने बयान में कहा है कि डॉक्टर अमित ने सरिया मारी थी। डॉक्टर वैशाली और राहुल ने उनके हाथ पकड़ लिए थे। उन्होंने अपने बयान में उमाशंकर और दिनेश यादव के नाम भी लिए। दोनों के नाम मुकदमे में भी हैं। उनका आरोप है कि उनके परिवार में रार की मुख्य वजह ये दोनों लोग हैं। उनके भाई को भी इन्होंने ही भड़काया है।