आगरालीक्स.. आगरा की साइबर पुलिस ने लकी ड्रा का मैसेज और ईमेल भेजकर ठगी करने वाले रैकेट को पकडा है। इनके पास से बडी मात्रा में लैपटॉप, सिम कार्ड और मोबाइल जब्त किए गए हैं, ये इनकी मदद से लोगों को लकी ड्रा का झांसा देकर ठगी करते थे।
आगरा के शाहगंज निवासी विष्णू के पास मैसेज आया था कि उनका लकी ड्रा निकला है, लकी ड्रा का ईनाम लेने के लिए शातिरों ने ठगी की, उन्होंने आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था, आगरा की साइबर पुलिस ने शातिरों को अरेस्ट कर लिया।
इन्हे किया अरेस्ट
आगरा पुलिस ने रैकेट के मास्टर माइंड पावरहाउस कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी विनोद, रूपेश, नई दिल्ली के सरिता विहार निवासी मनोज कुमार और तुगलकाबाद निवासी यश को अरेस्ट किया है। इनके पास से 17 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 24 सिम कार्ड जब्त किए हैं।