आगरालीक्स.. आगरा में 12 वीं के छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मार ली, छात्र के सुसाइड करने से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सुसाइड के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
आगरा के सदर क्षेत्र के नगला पदमा में मुन्नालाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा कर्मवीर कक्षा 12 का छात्र है। मंगलवार को कर्मवीर अपने कमरे में गया, कमरे का गेट बंद कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौडे, कमरे में खून से लथपथ कर्मवीर पडा हुआ था। उसे एसएन इमरजेंसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने 12 वीं के छात्र कर्मवीर को म्रत घोषित कर दिया।