आगरालीक्स ..आगरा के मैरीगोल्ड रिसोर्ट में शादी में दुल्हन की मां का बैग चोरी करने वाला गिरोह दबोचा। कैश, गाडी और नशीला पाउडर जब्त किया है।
आगरा के रोहता स्थित मैरीगोल्ड रिसोर्ट में 28 नवंबर 2019 को शादी समारोह में लाखों रुपये का कैश चोरी हुआ था।
सदर थाना पुलिस ने बताया कि कि रोहता स्थित मैरीगोल्ड रिसोर्ट में शादी समारोह से ज्वेलरी और नगदी से भरे बैग की चोरी करने वाले शातिर चोर शमशाबाद बाद रोड स्थित एम एम फार्म हाउस के बाहर है। इस सूचना पर उस रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की गई और तीनों शातिर चोर श्याम सिसोदिया पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम गुलखेड़ी जिला राजगढ़, किशन पुत्र सिक्कों निवासी कढ़ेइया जिला राजगढ़ और राजेश केवट पुत्र नारायण सिंह निवासी पुरानी पचोर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तीनों शातिर चोरों से 1,20,000 नगद 600 ग्राम नशीला पाउडर,3 जोड़ी पायल और एक बिना नंबर की गाड़ी बरामद की है।