आगरालीक्स.. आगरा में बुजुर्ग की कई दिन पहले मौत हो गई, शव के बगल में बेड पर बेटा कराह रहा था, लोगों ने गेट खोला, बेटे को एसएन ले गए, वहां उसकी भी मौत हो गई।
बुधवार को नाई की मंडी क्षेत्र में एक कमरे से बदबू आने पर स्थानीय लोगों की भीड जुट गई, पुलिस को सूचना देने के बाद कमरे का गेट खोला गया। कमरे में एक बेड पर 65 साल के हेत सिंह का शव पडा हुआ था, उसके बगल में दूसरे बेड पर उनका 30 साल का बेटा सोनू कराह रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस सोनू को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंची, यहां उसकी भी मौत हो गई।
कमरे में अकेले रह रहे थे पिता पुत्र
पुलिस जांच में सामने आया है कि नाई की मंडी के हल्का मदन में हेत सिंह अपने बेटे सोनू के साथ अकेले रह रहे थे, उनका पडोसियों से भी कोई संपर्क नहीं था, कई दिन से कमरे का गेट नहीं खुला था। इससे आशंका है कि हेत सिंह की एक से दो दिन पहले ही मौत हो गई थी, सोनू बीमार होने के साथ अशक्त था इसलिए अपने बेड से भी खडा होकर लोगों से मदद मांगने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
परिवार में भतीजी
पुलिस जांच में सामने आया है कि हेत सिंह अपने बेटे के साथ अकेले रह रहे थे, उनकी एक भतीजी पूजा है, उसकी शादी हो गई है। मौत की जानकारी होने पर पूजा भी पहुंच गई, पुलिस जानकारी जुटा रही है।