आगरालीक्स… आगरा में गलनभरी सर्दी पड रही है, मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए बिजली कडकने के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है, दिन भर पडी सर्दी से तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
आगरा में बुधवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंच गया, तापमान 9 7 डिग्री दर्ज किया हुआ है, रात को ठंड और बढ गई है।
12 से 14 तक बारिश
मौसम विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि 12 दिसंबर को बादल कडकने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, 13 और 14 दिसंबर को मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की आशंका व्यक्त की है।