आगरालीक्स ..आगरा में आधी रात से बारिश हो रही है, सुबह ओले पडे, इससे सर्दी में रिकॉर्ड बारिश हुई है। सुबह 8 .30 बजे तक 11. 7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
आगरा में गुरुवार से मौसम बदल गया है, बादल छाए हुए हैं, रात एक बजे के बाद से लगातार बारिश हो रही है। सुबह भी बारिश थमी नहीं है, बारिश के साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी पडे हैं। गुरुवार सुबह 8 30 बजे तक 11 .7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मथुरा, फीरोजाबाद में पडे ओले
आगरा में तेज बारिश हुई तो पडोसी जिले मथुरा, फीरोजाबाद में ओले पडने के साथ बारिश हुई है, सुबह तक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई है।
रेनी डे का होता रहा इंतजार
आगरा सहित आस पास के जिलों में सुबह से हुई बारिश के चलते लोग रेनी डे के चलते स्कूलों की छुटटी का मैसेज देखते रहे लेकिन अधिकांश स्कूलों ने छुटटी नहीं की है। मगर, सुबह बारिश होने के चलते तमाम बच्चे स्कूल नहीं गए हैं।