आगरालीक्स.. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर हंगामा बरप रहा है, ऐसे में आगरा में सौहार्द है, लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है लेकिन बवाल और हंगामा नहीं हो रहा है।
सीएए को लेकर देश भर में उग्र प्रदर्शन चल रहे हैं, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लखनउ, अलीगढ में बवाल चल रहा है। ऐसे में सुलहकुल की नगर आगरा में सौहार्द है। सीएए को लेकर लोग अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं लेकिन प्रदर्शन पर रोक है। इसे लेकर बुधवार को डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों के साथ बैठक की, उनसे शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा गया है।
सपा छात्र सभा और अभाविप पर मुकदमा
आगरा में धारा 144 लागू है, ऐसे में शहीद स्मारक पर सीएए के समर्थन में प्रदर्शन करने पर अभाविप कार्यकर्ताओं और विवि में प्रदर्शन करने पहुंचे सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।