आगरालीक्स.. आगरा में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, रात 12 बजे से इंटरनेट बंद हो जाएगा और शुक्रवार शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी द्वारा आगरा में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी द्वारा जारी किए गए लेटर में कहा गया है कि 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में असमाजिक तत्व और उपद्रवी सोशल मीडिया सहित इंटरनेट सेवाओं के माध्यम से भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित कर सकते हैं। इसे देखते हुए 19 दिसंबर रात 12 बजे से 20 दिसंबर शुक्रवार यानी 20 दिसंबर शाम छह बजे तक आगरा जनपद में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।