आगरालीक्स.. आगरा रीजन में 100 किलोमीटर की स्पीड से दौड रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने पशु आ गए, तेज आवाज से लोगों में हडकंप मच गया, स्थानीय लोगों के साथ ही यात्री भी दहशत में आ गए, इससे करीब 50 मिनट राजधानी खडी रही। कई ट्रेनें लेट हुई हैं।
गुरुवार सुबह 8.30 बजे सियालदाह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस तेज स्पीड से चल रही थी, मितावली रेलवे स्टेशन को पार करते ही गोल रेलवे फाटक के पास आवार पशु सामने आ गए, बडी संख्या में पशु राजधानी एक्सप्रेस के आगे आने से कट गया और राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंस गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण आ गए। ट्रेन में भी यात्रियों में खलबली मच गई।
एक घंटा खडी रही राजधानी
राजधानी को रोक दिया गया, पीछे से आ रही ट्रेन भी रोकनी पडी, राजधानी के इंजन में फंसे टुकडों को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे बाद राजधानी को रवाना किया गया ।
ये ट्रेनें हुई लेट
अप की रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं