आगरालीक्स.. आगरा में कडाके की सर्दी पड रही है, जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुटटी कर दी है, अब नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

आगरा में शीत लहर चल रही है, तापमान में लगातार गिरावट आने से लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं, इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। इसे देखते हुए एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, कान्वेट और मिशनरी स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।


7.1 डिग्री तापमान
आगरा में गलन भरी सर्दी में लोग कांप रहे हैं, सर्दी शूल सी चुभ रही है। सुबह से ही कोहरा छाए रहने से सर्दी और बढ गई, दोपहर एक बजे के बाद बादल छटने लगे हैं और धूप निकल आई है। बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया है।