आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की 26 दिसंबर को छुटटी कर दी है लेकिन सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।
विवि में शीत लहर के चलते छुटटी बढा दी है। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर को आवासीय संस्थान की छुटटी कर दी है। लेकिन आवासीय संस्थानों में सेमेस्टर परीक्षाएं 26 दिसंबर को होंगी।
आगरा में 12 वीं कक्षा तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद
आगरा में कडाके की सर्दी पड रही है, जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुटटी कर दी है, अब नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
आगरा में शीत लहर चल रही है, तापमान में लगातार गिरावट आने से लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं, इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। इसे देखते हुए एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, कान्वेट और मिशनरी स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।