आगरालीक्स ..आगरा में मेट्रो के पहले कॉरीडोर के लिए ताजमहल के पास शाहजहां पार्क में मेट्रो स्टेशन बनेगा। इसके लिए 6600 वर्गी मीटर जमीन ली जाएगी। आगरा मेट्रो में पहले कॉरीडोर में ताज पूर्वी गेट होटल ट्राइडेंट से सिकंदरा तक काम होगा। सिविल वर्क 2021 तक पूरा किया जाना है। दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक विकसित किया जाएगा।
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए शुक्रवार को तहसील की टीम ने पीएसी परिसर के सामने विधि विज्ञान प्रयोगशाला और पुलिस मोटर प्रशिक्षण कार्यालय की जमीन की पैमाइश की। मेट्रो रेल परियोजना के तहत पीएसी परिसर में यार्ड का निर्माण प्रस्तावित था। इसके लिए पीएसी को बुढ़ाना में शिफ्ट करने की योजना थी। पीएसी ने इसका विरोध किया था। इस मामले को लेकर गुरुवार को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। निर्णय लिया गया था कि पीएसी को शिफ्ट करने के बजाए कुछ जमीन पीएसी से और कुछ जमीन आसपास के विभागों की ली जाए और इस तरह नौ एकड़ जमीन की व्यवस्था की जाए।
पीएसी के सामने विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पुलिस मोटर प्रशिक्षण और वर्कशॉप की जमीन की पैमाइश की। इन दोनों कार्यालयों की जमीन का स्वामित्व पुलिस विभाग (गृह अनुभाग) का है।