आगरालीक्स.. आगरा मे 2019 को अलविदा कहने के साथ ही कार की बिक्री पर बंपर छूट दी जा रही है। ऑफरों की झड़ी लग गई है। मॉडलों पर 15 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। कंपनियों ने वारंटी बढ़ा दी है, वह भी नाममात्र की राशि देने पर। कंपनियां एक साल का बीमा मुफ्त दे रही हैं। सरकारी कर्मचारियों और कॉरपोरेट खरीदारों के लिए अलग से छूट की पेशकश भी दे रखी है। बैंक भी 90 फीसदी तक फाइनेंस दे रही हैं।
इसलिए देना पड रही छूट
यह 2019 का आखिरी महीना है, इस महीने में कार की बिक्री नहीं होती है तो 2020 में लोग एक साल पुराना मॉडल खरीदना पसंद नहीं करते हैं। इस लिए कंपनिया स्टॉक क्लीयर करने के लिए बंपर छूट दे रही हैं।
यह दी जा रही छूट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टाटा हेक्सा पर 1.75 लाख रुपये तक की छूटए, टाटा हैरियर पर 1.4 लाख रुपये तक की छूट, हुंडई टूसों पर दो लाख रुपये तक की छूट, हुंडई क्रेटा पर 80 हजार रुपये तक की छूट, मारुति ब्रेजा विटारा पर 90 हजार रुपये तक की छूट,मारुति डिजाइर पर 70 हजार रुपये तक की छूट