आगरालीक्स ..आगरा में पत्नी की हत्या के बाद युवक ने सुसाइड कर ली, चार साल के बेटे और दो साल की बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव रेपुरा अहीर निवासी दुर्गेश यादव (26) ने अपनी पत्नी माला (25) की गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। सुबह परिजनों ने कमरे में देखा तो होश उड गए,बेड पर माला का शव पडा हुआ था और दुर्गेश फंदे पर लटका मिला।
मायके से पत्नी को लेकर आया था दुर्गेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुर्गेश की शादी पांच साल पहले कुआं खेड़ा से हुई थी, उसके चार साल का बेटा है और दो साल की बेटी है। शु्क्रवार को किसी बात को लेकर माला का अपनी सास से विवाद हो गया था, वह गुस्सा होकर बहन के घर अछनेरा चल गई। शुक्रवार शाम को दुर्गेश उसे घर ले आया। बताया जा रहा है कि शाम को माला के परिजन भी दुर्गेश के घर पहुंच गए, उन्होंने उनके साथ मारपीट की, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।