आगरालीक्स… आगरा में सर्दी को 119 साल का रिकॉर्ड तोडता देख सूरज के तेवर सख्त हो गए हैं, धूप निकलने से सर्दी से राहत है और तापमान बढ गया है।
आगरा में दिसंबर की सर्दी ने सोमवार को 119 साल का रिकॉर्ड तोड दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम 8 8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले आगरा का तापमान दिसंबर में 8. 8 डिग्री दर्ज नहीं किया गया है।
एक डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
इसी तरह से न्यूनतम तापमान आगरा का 0. 9 डिग्री पहुंच गया। दिन भर सोमवार को लोग सर्दी में ठिठुरते रहे, कंपकंपी छूटने के साथ लोग घर से बाहर नहीं निकले।
धूप निकलने से राहत, पारा 4 .9 डिग्री
मंगलवार को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली है, तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 4 .9 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नए साल पर बादल छाए रहेंगे, दो और तीन जनवरी को बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Jan 6.0 14.0 Dense Fog
02-Jan 7.0 13.0 Partly cloudy sky
03-Jan 7.0 12.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Jan 7.0 14.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers