आगरालीक्स.. आगरा में एक डिग्री से नीचे तापमान पहुंचने के बाद अब धूप निकल रही है, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है, सर्दी को लोग एंज्वाय कर रहे हैं।
आगरा में दिसंबर के अंत में तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंच गया था, अधिकतम तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। शीतलहर में लोगों की कंपकंपी छूट रही थी लेकिन नए साल से मौसम का मिजाज बदल गया है।
11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, सुबह से ही धूप निकल रही है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक है, मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच जनवरी के बाद बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।