आगरालीक्स…आगरा में संजय प्लेस पार्किंग का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है, पार्किंग वसूलने के लिए छात्र नेता बुला लिए, व्यापारियों ने विरोध किया।
आगरा में संजय प्लेस पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा है। संजय प्लेस के कारोबारियों का कहना है कि पार्किंग का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता संजय प्लेस में पार्किंग शुल्क वसूला ना जाए। इसके बाद भी पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है ।कारोबारियों के विरोध करने पर सोमवार को पार्किंग स्थल पर एक छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेताओं को बुला लिया गया। इससे कारोबारियों और पार्किंग शुल्क वसूल रहे लोगों के बीच टकराव के हालात बन गए ।इसके विरोध में मंगलवार से कारोबारी संजय प्लेस में धरने पर बैठेंगे।