आगरालीक्स…आगरा में सड़क में गड्ढे से युवती की मौत हो गई, यह गड्ढा कागजों में रिपेयर हो चुका है।
आगरा में 11 जनवरी की रात को सदर क्षेत्र की 27 साल लक्ष्मी स्कूटर से अपने पति के दोस्त के साथ जा रही थी। ग्वालियर रोड पर गड्ढे में स्कूटर गिर गया, स्कूटर से गिरी लक्ष्मी को पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया, हादसे में लक्ष्मी की मौत हो गई।
कागजों में गड्ढा हो चुका है ठीक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के बाद पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट द्वारा 100 गड्ढे भरे गए, इसमें ग्वालियर रोड के गड्ढे भरे जा चुके हैं।
गड्ढे की कराई गई मरम्मत
हादसे के बाद 13 जनवरी को सड़क के गड्डों की मरम्मत का काम शुरू हो गया।
इंटरनेट फ़ोटो