Saturday , 2 May 2026
Home टॉप न्यूज़ AOGS CME in Agra, Positive environment during pregnancy
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

AOGS CME in Agra, Positive environment during pregnancy

135

आगरालीक्स.. आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बताया कि अभिमन्यू ने अपनी मां की कोख में चक्रव्यू भेदना जान लिया था, इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने आस-पास के वातावरण को सकारात्मक रखे। बच्चा जब गर्भ में हो तो अच्छी बातें सुने और देखे।
आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया की ओर से अमर होटल में एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला एवं बेटा-बेटी का फर्क मिटाने का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए एक सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। सर्वप्रथम कार्यशाला की शुरूआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार वत्स ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। सोसायटी के अध्यक्ष डा. अनुपम गुप्ता और सचिव प्रो. शिखा सिंह ने बताया कि आज मेडिकल केयर ने बहुत तरक्की कर ली है। डाॅक्टरों और मरीजों को अस्पताल या प्रेग्नेंसी से जुड़कर इस तकनीक को समझने और उसका लाभ उठाने के उद्देश्य से कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण है। तकनीकी सत्रों का आरंभ करते हुए फाॅग्सी कीं पूर्व एवं इसार कीं वर्तमान अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि एक बच्चा मां के गर्भ से ही सीखना शुरू कर देता है। इस बात के प्रमाण आज दुनिया भर में मिल रहे हैं। डा. जयदीप ने बताया कि मैंने खुद भी इस पर काफी अध्ययन किया है। जिस तरह अभिमन्यु के चक्रव्यूह तोड़ने के गुर मां के पेट में ही सीख लेने की पौराणिक कथा हमने सुनी है, ठीक वैसे ही उदाहरण आज भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक मां के लिए यह जरूरी हो जाता है कि बच्चे के गर्भ में आने के बाद वह अपने आस-पास के वातावरण को सकारात्मक रखे। बच्चा जब गर्भ में हो तो अच्छी बातें सुने और देखे। परिवार की भी इसमें पूरी जिम्मेदारी है। इस प्रोजेक्ट को हमने अद्भुत मातृत्व का नाम दिया है। देश भर में कई जगह के साथ ही आगरा में यह शुरू हो चुका है। डाॅक्टर्स इसका महत्व गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को समझा रहे हैं। मुंबई से आईं वक्ता डा. मनीषा मेहता ने गायनेकोलाॅजिस्ट और मरीजों के तकनीक के साथ कदमताल को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि टुगैदर फाॅर हर एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसके जरिए आप अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, संसाधनों, गुणवत्ता, प्रसव के बारे में यदि आपकी कोई राय हो तो रजिस्टर कर सकते हैं। इसका फाॅर्म 10 बिंदुओं में इंटरनेट पर उपलब्ध रहता है, तो गर्भवती महिला या परिवार वाले अस्पताल से डिस्चार्ज लें इस फाॅर्म को जरूर भरें ताकि आगे की समीक्षा की जा सके। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि हाल ही में हमने आई मम्ज एप लांच किया है। यह गर्भावस्था से जुड़ी तमाम समस्याओं का निराकरण गर्भ बैठे ही करता है। गर्भावस्था से जुड़ी शैक्षणिक विषयवस्तु, पोषण-स्तनपान की जानकारी, मधुमेह, हाइपरटेंशन, कुपोषण, गर्भवती एवं गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी इस एप के जरिए आप घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं। बस आपको यह एप अपने मोबाइल में इंस्टाॅल करना होता है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. सरोज सिंह और डा. सुधा बंसल ने गायनेकोलाॅजी के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज मातृत्व देखभाल को चुनौतीपूर्ण तरीके से लिया जा रहा है। इसके लिए तकनीक की पूरी मदद ली जाती है। गर्भ में बच्चे के विकास से लेकर अस्पतालों में दी जाने वाली सुविधाओं, संसाधनों तक तकनीकी विकास मददगार साबित हुआ है।

सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत डाॅक्टरों ने नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत कर बेटा, बेटी के बीच फर्क मिटाने, बेटा समझाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया। स्वागत डा. कहकशा खान ने और धन्यवाद ज्ञापन डा. निधि बंसल ने किया। प्रबंधन व्यवस्था डा. नीरजा सचदेवा, डा. मनप्रीत शर्मा ने संभाली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: SIT in Raj Chauhan Murder case, Rs 25000 reward on Monu Yadav

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गैंगवार में होटल में गोलियों से भूनकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR Filed Against 16 Named Individuals and 600 Others for Damaging Smart Meters in Akola, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अकोला में स्मार्ट मीटर तोड़ने पर 16 नामजद और 600...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Youths Commit Indecent Act Against Young Woman at Fatehpur Sikri Monument; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…शर्मनाक, फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती से हुआ गंदा काम. दो...

बिगलीक्स

Agra Live News: Major tragedy in Agra. Three laborers died after fell from the second floor of an under-construction house…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत...

error: Content is protected !!