आगरालीक्स ..आगरा में अपनी बाइक और स्कूटी में मोबिल आयल डाल रहे हैं वह नकली हो सकता है, पुलिस ने नकली मोबिल आयल की फैक्र्टी पकडी, नौ अरेस्ट किए हैं।
आगरा में रविवार को पुलिस ने बडी कार्रवाई की, थाना छत्ता के जीनखाने में पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने 1100 लीटर नकली मोबिल ऑयल, एक लोडिंग टेम्पो बरामद किया है। फैक्ट्री में केस्ट्रोल, टीवीएस, महेन्द्रा, हीरो होन्डा सहित कई कंपनियों के डुप्लीकेट ऑयल पैकिंग करके यहां से बेचा जा रहा था।
नौ किए अरेस्ट
पुलिस ने छापे में नौ लोगों को पकडा है, दो लोग मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।
