आगरालीक्स.. आगरा में एमबीए युवती ने बीटेक युवक से लव मैरिज की,72 घंटे में ही लव मैरिज टूट गई। मामला महिला थाने में पहुंच गया है।
आगरा में एमबीए युवती और बीटेक युवक नौकरी करते हैं, तीन महीने पहले एक दूसरे से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली, इसके बाद परिजनों को बताया, युवक और युवती नौकरी करते हैं, उनके परिजन भी शादी करने के लिए तैयार हो गए। शादी के बाद तीन दिन पहले दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई, 72 घंटे बाद ही दुल्हन को पति और उसके परिजन पसंद नहीं आ रहे हैं। मामला बढने पर महिला थाने पहुंचा, उन्होंने भी काउंसिल की, युवती का आरोप है कि ससुरालीजन सही तरह से व्यवहार नहीं कर रहे हैं। युवक का कहना है कि उसे शादी पसंद नहीं आ रही है। इससे मामला बढता जा रहा है।