आगरालीक्स.. आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा दो मार्च से 25 अप्रैल तक होंगी, परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विवि की मुख्य परीक्षा तीन पालियों में होगी।
आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य दो मार्च से शुरू हो रही हैं, परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से बजे तक आयोजित क जाएगी, सबसे पहले बीएससी थर्ड ईयर की परीक्षा हो रही है। दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से छह बजे तक आयोजित की जाएगी।
28 जनवरी तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म 28 जनवरी तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ भरे जा सकेंगे।