आगरालीक्स.. आगरा में संजय प्लेस में नगन निगम की पार्किंग का विरोध तेज, नगर निगम का पुतला फूंका, कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम कोर्ट में मामला चलने के बाद भी पार्किंग वसूलने पर आमादा है, इसका विरोध और तेज किया जाएगा। बुधवार कारोबारियों ने संजय प्लेस बाजार बंद रखकर नगर निगम का पुतला फूंका। कारोबारियों का कहना है कि नौ दिन होने के बाद भी नगर निगम और न ही किसी जनप्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं आया है। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हीरेन अग्रवाल ने सभी व्यापारी सामूहिक रूप से भाजपा से अपनी आस्था तोड़ते हुए इस्तीफा देंगे।
किया टवीट
ट्विटर और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। धरने में केएन अग्निहोत्री, बीएस बघेल, किरबल प्रताप सिंह, विनय मित्तल, आरएस सेंगर, सौरभ शर्मा, रणवीर सिंह, ललित नारायण, कोमल सुराना आदि उपस्थित रहे।