आगरालीक्स.. आगरा में 12 वीं की छात्रा ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली, सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहीं हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के बीएन पुरम में 15 वीं बटालियन पीएसी में सिपाही सुरेद्र पाल की पत्नी कमलेश, दो बेटी और एक बेटा रहता है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, सुरेंद्र पाल दो महीने से मथुरा क्रष्ण जन्म भूमि में तैनात है। उनकी बडी बेटी कुमकुम (17) 12 वीं और छोटी बेटी बिस्सु 10 वीं कक्षा में पश्चिमपुरी में एक इंटर कॉलेज में पढ रहीं थी।
बेटे के जन्मदिन का सामान खरीदने गई थी मां
पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को सुरेंद्र पाल के बेटे का जन्मदिन था, बुधवार शाम को उनकी पत्नी कमलेश बेटे के जन्मदिन का सामान लेने के लिए बोदला गई थी। वे लौट कर आई तो गेट बंद था, काफी देर तक गेट खटखटाने पर नहीं खुला तो कमलेश को शक हो गया। उन्होंने बेटे को पड़ोसी की छत के रास्ते से अपने घर में भेजा। वह अंदर गया तो कमरे में फर्श पर कुमकुम खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। पास ही तमंचा भी पड़ा था।
मां को किया था फोन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुमकुम कोचिंग से घर आई तो ताला लगा देखकर मां कमलेश को फोन किया। उनसे घर की चाबी के बारे में पूछा। कमलेश चाबी रखकर आईं थी। उन्होंने कुमकुम को चाबी के बारे में बता दिया। वह सामान्य बात कर रही थी। उसने किसी तरह की परेशानी के बारे में भी नहीं बताया था।