आगरालीक्स ..आगरा लखनऊ इंटरसिटी सहित छह ट्रेनें 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। पटना कोटा एक्सप्रेस एक फरवरी से नए रूट से होकर गुजरेगी। कई ट्रेनों के फेरों में भी कमी की गई है।
कोहरे में ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा लखनऊ इंटरसिटी को 31 जनवरी तक निरस्त किया गया था, अब यह ट्रेन 29 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस पांच से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। सियालदाह अजमेर दो फरवरी से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। हावडा मथुरा चंबल एक्सप्रेस सात से 28 फरवरी तक निरस्त की गई है।
रूट बदला
पटना कोटा एक्सप्रेस एक से 29 फरवरी तक कानपुर फर्रुखाबाद, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होकर जाएगी।