Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Spicy sugar Agra: Astrologer Jay Madan give tips for happy life in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Spicy sugar Agra: Astrologer Jay Madan give tips for happy life in Agra

138

आगरालीक्स.. आगरा में स्पाइसी शुगर के कार्यक्रम में वास्तु विशेषज्ञ ने कहा कि हम एक तिहाई जिंदगी अपने घर में गुजारते हैं, इसलिए वास्तु का ध्यान रखे। मगर, यह भी सही है कि मनुष्य के कर्म पैरासीटामोल व क्रोसीन की तरह हैं। जो जीवन की समस्याओं और अड़चनों भरे विपरीत समय को भी आसानी से गुजारने में मदद करते हैं। यह कहना था एस्ट्रोलॉजर व वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान का। स्पाइसी शुगर संस्था की इनोग्रल मीट सेशन-2 में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उन्होंने महिलाओं को खुशमय जीवन के लिए सभी वास्तु टिप्स दिए। हर दिशा का महत्व समझाते हुए कहा कि कोई समस्या न होने पर बेवजह घर का वास्तु न बदलें।


कुछ जगह हम बहुत अच्छा महसूस करते हैं और कहीं मन विचलित हो जाता है। हम अपने घर में लगभग एक तिहाई जीवन गुजारते हैं। यदि वास्तु के रूप में कुछ नकारात्मक ऊर्जा की समस्या हमारे घर में हो तो बेवजह की समस्याएं आने लगती हैं। जिन्हें हम कुछ खर्चा किए बिना वास्तु के छोटे-छोटे उपाय से दूर कर जीवन को खुशहार और स्वस्थ बना सकते हैं।

जय मदान का परिचय संस्था की संस्थापिका पूनम सचदेवा ने दिया व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम सचदेवा, रानी सिंह, डॉ. रंजना बंसल, बबिता चौहान, पुष्पा पोपटानी, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, पूजा ओबराय, शिखा जैन, गरिमा हेमदेव, सिम्मी कपूर, हेमा खत्री, दीक्षा आसवानी, जया, रचना अग्रवाल, मीनल पारसवानी, सायशा हेमदेव आदि उपस्थित थीं।

ये टिप्स दिए

-खाना हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाएं।

-पूजा का स्थान उत्तर-पूर्व (इशान कोण) दिशा में होना चाहिए।

-रचनात्मक कार्य या बच्चों को पढ़ाई उत्तर दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए।

-तिजोरी व पैसा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। घर के मुखिया का बेडरूम इसी दिशा में होना चाहिए।

-उत्तर-पश्चिम में उन लोगों की फोटो लगाएं, जिनकी मदद आप अपने जीवन में चाहते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!