आगरालीक्स.. आगरा में आस्ट्रेलिया के पर्यटक को कुत्ते ने काट लिया, महिला मित्र के साथ ताजमहल का दीदार करने आए आस्ट्रेलियन पर्यटक को अस्पताल में इलाज दिलवाया गया।
आगरा में शनिवार को आस्ट्रेलिया निवासी महामद अपनी मित्र अल्विया के साथ शनिवार को ताज देखने आए थे। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया, ताज देखने के बाद वे शाम को लौट रहे थे। होटल ताज खेमा के पास महामद के पैर में कुत्ते ने काट लिया।पर्यटन पुलिस पर्यटक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले ले गए।
बंदर और कुत्तों का आतंक
पांच फरवरी, 2019 को फ्रांस की एल्सा को ताजगंज में कुत्ते ने काटा।
21 नवंबर, 2018 को ताज पश्चिमी गेट पर इटली की मरियम को बंदर ने काटा।